फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणपति के रंग में डूबा शहर, हर गली-मोहल्ले में गूंजे भजन

विज्ञापन
फोटो नंबर-10गणेश उत्सव के दौरान निकाली गई ​शिव-पार्वती की झांकी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में गणेश उत्सव के लिए रविवार रात विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुस्तक गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में 30वें भव्य गणेश उत्सव में आरती के बाद आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन हुआ। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट के सदस्यों ने भगवान गणेश की आरती में यजमान के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

पंडित देवकीनंदन और आचार्य क्रांति निर्मल ने सदस्यों से विधिविधान से पूजन करवाया। मंदिर परिसर में गणेशजी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं।
इन झांकियों को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम के अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। छोटा-बड़ा मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान रविवार रात आरती के बाद एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर ''हनुमान अंश'' फिल्म दिखाई गई। पटीकरा में गोपाल सेवा समिति ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

गोपाल सेवा समिति अध्यक्ष ललित गोयल ने बताया कि गणेश आरती के बाद अटेली से आए भजन गायक कमलेश सैनी और उनकी संगत ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। कमलेश सैनी ने हनुमानजी और राधारानी के भजन भी सुनाए। इसके अतिरिक्त, पुरानी सराय, गणपति प्लाजा, नलापुर, सलामपुरा और इंद्रा कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर गणेशजी की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें