फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, 5 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
फोटो नंबर-17मांगों को लेकर कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठक करते पी डब्ल्यू डी कर्मचारी। स्रोत: 
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की नारनौल ब्रांच की बैठक वीरवार को हुई। बैठक में वाटर वर्क्स और नलकूपों से जुड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें दर्ज कर उनके समाधान पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्रांच अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने की, जबकि संचालन ब्रांच प्रधान रामशरण यादव ने किया। बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार से मुलाकात कर पहले सौंपे गए 24 सूत्री मांगपत्र पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
यूनियन के 59वें स्थापना दिवस पर 5 अक्टूबर को नारनौल स्थित यूनियन कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। बैठक में कृष्ण शर्मा, दलीप कुमार, रामचंद्र शर्मा, संदीप जांगड़ा, सुरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें