फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरिद्वार में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग में सीगड़ा के दीपांशु ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में सीगड़ा निवासी खिलाड़ी दीपांशु ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जीत के बाद महेंद्रगढ़ लौटे दीपांशु का रेलवे स्टेशन से विजय यात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने उन्हें पगड़ी पहनाकर, फूल-मालाएं डालकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दीपांशु ने मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। दीपांशु की सफलता दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। विधायक ने दीपांशु के माता-पिता, कोच और स्कूल प्रबंधन को भी बधाई दी।
दीपांशु सुरजनवास स्थित निजी स्कूल में पढ़ता है। विजय यात्रा बालाजी चौक, मसानी चौक, माजरा, सीगड़ी, सीगड़ा, बुचौली, मेघनवास, डुलाना, चितलांग, देवास, सुरजनवास और मुडायन होते हुए स्कूल परिसर पहुंची। यहां कोच हितेश को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय सीगड़ा, सीईओ तेजबहादुर, एमडी विजयपाल आर्य, चेयरपर्सन अंजू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें