फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल ओपन कबड्डी में दीपक करनाल ने डालमवाला जींद को हराया

Sun, 31 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया मेले में शनिवार को नेशनल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। नेशनल ओपन कबड्डी स्पर्धा में दीपक करनाल ने डालमवाला जींद को हराया।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव राधेश्याम, सुजान मालड़ा और संदीप यादव ने बताया कि नेशनल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में अब तक 16 टीमें पहुंच चुकी हैं।
इनमें महेंद्रगढ़ जिले के राजीव गांधी क्लब निजामपुर, टोनी मालड़ा व संस्कार भारती पाली, दीपक करनाल, अर्जुन स्टेडियम जींद, डालमवाला जींद, शीला क्लब रोहतक, महम कबड्डी क्लब रोहतक, राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक, सांघी रोहतक, फीचर फाइटर गुरुग्राम व संदीप नरवाल अकेडमी सोनीपत की टीमें शामिल हैं।
शनिवार को हुए मैचों में दीपक करनाल ने डालमवाला जींद को हराया। सांघी रोहतक ने फीचर फाइटर गुरुग्राम और महम रोहतक ने टोनी मालड़ा को हराया। 22 अगस्त से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश की वजह से अधूरी रह गई है। उसके शेष मैच मेले के बाद करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुजान मालड़ा ने बताया कि 31 अगस्त की रात 10 बजे जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
बाबा का वार्षिक मेला एक सितंबर को उनकी समाधि स्थल पर आयोजित किया जाएगा। मुख्यातिथि नीरज राव बेरी ने कहा कि कबड्डी जैसे जोर आजमाइश वाले खेल खेलने से हमारा शरीर बलशाली, हष्ट-पुष्ट और स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

इसलिए हमें शारीरिक कसरत वाले खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अपने निजी कोष से कमेटी को 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें