फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसपा संगठन को मजबूत बनाने का लिया निर्णय

Tue, 12 May 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को गांव धनौंदा में मंगलवार को हुई। इसमें एक महीने के भीतर जिला और चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी सीपी सिंह, हरियाणा प्रभारी महेंद्र सिंह जाजोरिया व अटेली से अतरलाल एडवोकेट पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
अध्यक्षता जिला प्रधान प्रमोद कटारिया ने की। राष्ट्रीय प्रभारी सीपी सिंह ने जिला एवं विधानसभा स्तर के संगठन पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने एक महीने के भीतर जिला व चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को गरीब, किसान और मजदूर विरोधी बताते हुए इनके खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नगर निकाय सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए हरियाणा सरकार से उनकी मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जयसिंह यादव, कपिल देव, सोनू कुमार, रविंद्र, रामबास, मनोज कुमार, विनोद नियामतपुर, सीताराम जांगड़ा, हंसराज जोनावास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें