फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी जांच शिविर में 16 मरीजों के बलगम सैंपल लिए गए

Tue, 12 May 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51 गांव इसराना में ग्रामीणों की टीबी जांच करती टीम। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को गांव इसराना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित टीबी जांच शिविर में 16 मरीजों के बलगम के सैंपल लिए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 77 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 16 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए। पवन कुमार, युद्धवीर ने बताया कि जिन लोगों को दो सप्ताह से अधिक समय से लगातार खांसी आ रही है, उन्हें तुरंत टीबी की जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्यकर्मी पंकज ने बताया कि टीबी की बीमारी छह माह तक नियमित दवा लेने से पूरी तरह ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें