फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवती की मौत

Tue, 08 Dec 2015 11:01 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराहवटा रोड पर दो माह पहले टाटा-407 पलटने से घायल हुई युवती मनीषा की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 4 अक्तूबर को कुराहवटा रोड पर सरसों की बोरियों से लदी टाटा-407 पलट गई थी। हादसे में 10 महिलाएं और बच्चे सवार थे। सभी कपास चुगाई के लिए गए थे और रास्ते में गाड़ी से लिफ्ट ली थी। इसके बाद यह गाड़ी गांव की नहर के पास पहुंची तो चालक की लापरवाही के कारण पलट गई। इसमें सभी लोग घायल हो गए थे। इन्हीं में रिवासा गांव की मनीषा भी घायल हुई थी।

उसका इलाज कुछ समय तक चलता रहा। कुछ दिन बाद परिजन इसे घर ले आए तो एक्सीडेंट की चोटों की वजह से मंगलवार को मनीषा की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर आई। जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें