फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार हो मुकंदपुरा स्टेडियम पहुंचे डीसी

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ वालीबॉल खेलते उपायुक्त श्यामलाल पूनिया। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार होकर निरीक्षक करने निकले। वे सीधे मुुकुंदपुरा स्थित सरदार वल्लभ भाई स्टेडियम पहुंचे और खेलने की इच्छा जताई। खिलाड़ी पहले उन्हें पहचान नहीं सके लेकिन जब डीसी ने अपना परिचय दिया तो सभी खिलाड़ी रोमांचित हो उठे। वे दो घंटे खिलाड़ियों के साथ रहे और क्रिकेट तथा वॉलीबाल खेला।
विज्ञापन

इस दौरान पीजी कॉलेज नारनौल के छात्र मनीष, विशाल, विकास और पवन ने बताया कि इस तरह किसी उच्चाधिकारी के आने से युवा खिलाड़ी प्रोत्साहित होते हैं। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उपायुक्त इस तरह से खिलाड़ियों के बीच पहुंच जाएंगे। खिलाड़ियों ने उपायुक्त से स्टेडियम की अधूरी पड़ी चारदीवारी का कार्य पूरा कराने और खराब पड़े ओपन जिम को दुरुस्त कर वहां कोच तैनात करने की मांग की। उपायुक्त ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्टेडियम में डीसी के आने की सूचना मिलने पर गांव के पूर्व सरपंच राजकुमार, चेतराम, जेपी यादव, विक्रम पोसवाल व अन्य ग्रामवासी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व सरपंच राजकुमार ने बताया कि इस स्टेडियम के मैदान को तैयार कराने में गांव के सभी फौजियों तथा अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा है। यहां पर वॉलीबाल, फुटबाल तथा क्रिकेट का मैदान बनाया गया है। इसके अलावा दौड़ लगाने के लिए 400 मीटर का ट्रैक भी बनाया गया है। यहां से खेलते हुए कई खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में गांव के सचिन ने 100 मीटर दौड़ में हरियाणा ओपन स्टेट में भाग लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान मिलने वाला पैसा गोशाला तथा स्टेडियम के लिए दान कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें