फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने किया माधोगढ़ किले का निरीक्षण

Tue, 24 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- माधोगढ़ किले में रानी तालाब का निरीक्षण करते उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार---स्रोत
विज्ञापन
सतनाली। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को जिले की ऐतिहासिक धरोहर माधोगढ़ के किले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना महेंद्रगढ़ को पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की है।
विज्ञापन

इसके तहत माधोगढ़ किले को नारनौल के जल महल, बीरबल का छत्ता व ढोसी की पहाड़ी के साथ जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रानी महल, रानी तालाब के हाल ही में हुए पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने किले के पुनरुद्धार कार्य के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किले तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाया जाए व पर्यटकों की सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल का प्रबंध हो।
उन्होंने कहा कि इस किले के विकसित होने से न केवल हमारी ऐतिहासिक संस्कृति का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस मौके पर बीडीपीओ मनोज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें