फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रघुनाथपुरा में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Tue, 24 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रघुनाथपुरा गांव में मंगलवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों के कब्जे हटाए गए जबकि अन्य को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बीडीपीओ रेणु लता, महावीर चौकी इंचार्ज, पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। गांव में रास्ते के निर्माण कार्य के दौरान चार परिवारों को पंचायत की ओर से पहले नोटिस जारी किया गया था।
शिकायत के आधार पर मंगलवार को मौके पर पहुंची टीम ने दो लोगों के निर्माण व जाली को हटवा दिया, जबकि दो अन्य के कब्जे नहीं हटाए गए।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सभी कब्जे नहीं हटाए गए, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। फिलहाल गांव में इस कार्रवाई को लेकर असंतोष का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें