फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेटियों ने दौड़ और कुश्ती में दिखाया दम, तीज मेले में बिखेरी खेल प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाली तीज पर बुचियावाली आश्रम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में महिला और बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ में अंतिम दुधवा ने दो वर्गों में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। वहीं सुहाना दिल्ली और वंशिका सुरजनवास ने भी अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती प्रतियोगिता में अंशिका गोठड़ा, ईशु गोठड़ा और वृंदा ने बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

श्री बुचियावाली आश्रम में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि सुरेंद्र कौशिक रहे, जबकि अध्यक्षता आश्रम संचालक भंवर सिंह ने की। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इसके बाद गोशाला परिसर में महिला एवं बालिका कुश्ती और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं।
400 मीटर अंडर-19 और 100 मीटर ओपन वर्ग में अंतिम दुधवा विजेता रहीं। 400 मीटर अंडर-14 में सुहाना दिल्ली और 200 मीटर अंडर-14 में वंशिका सुरजनवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में अंशिका को 3100, ईशु को 2100 और वृंदा को 1100 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें