फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव खेड़ी में चार दिन पहले कविता की मौत को लेकर उसकी बड़ी बेटी दिव्या ने अपने पिता अशोक व चार अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दिव्या के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को सीन ऑफ क्राइम की टीम ने गांव खेड़ी की श्मशान भूमि से राख के सैंपल लिए हैं जिनको लैब भेजकर जांच करवाई जाएगी। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अप्रैल को गांव खेड़ी निवासी कविता (43) की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कविता की मौत की जानकारी रिश्तेदारों को उसी दिन दे दी गई थी लेकिन अब कविता की बड़ी बेटी दिव्या ने अपनी मां कविता की मौत पर सवाल उठाए हैं। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता अशोक उसकी मां कविता से अकसर मारपीट करते थे। जमीन को लेकर घरेलू कलेस रखते थे। 25 अप्रैल को उक्त लोगों ने उसकी माता कविता की हत्या कर दी। हत्या के समय दादी, बुआ, पिता, बुआ का लड़का तथा एक बुजुर्ग वहीं मौजूद थे। इतना ही नहीं हमें सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया व तीन रोज बाद मुझे सूचना मिली। उसके बाद अपने ससुराल तिगड़ाना से आकर पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -जगराम, थाना प्रभारी, अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें