फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाई

Mon, 03 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि अब आठ फरवरी कर बढ़ा दी है। साथ ही पंजीकरण में संशोधन के लिए 10 से 12 फरवरी तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख के माध्यम से लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल अधिकारी डाॅ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की तिथि आठ फरवरी कर दी गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 10 से 12 फरवरी तक करेक्शन विंडों भी खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण फाॅर्म में संशोधन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2025 के तहत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा के 41 कार्यक्रमों उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें