फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आत्महत्या के दिन ही डांस वीडियो वायरल, परिजनों व समर्थकों में रोष

विज्ञापन
फोटो नंबर-10परिजनो को आश्वासन देने के लिए पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी ने बुधवार सुबह 5 बजे आत्महत्या कर ली थी। शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर मंगलामुखियों के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें महक अन्य मंगलामुखियों के साथ नाचती दिख रही है। वीडियो में जो बोएगा, वो पाएगा...गाना बज रहा है और सत्य की जीत लिखा है। इसे देखकर परिजनों और समर्थकों में गुस्सा फैल गया।
विज्ञापन

परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से मना कर दिया। बुधवार शाम नागरिक अस्पताल से शहर थाना तक प्रदर्शन हुआ। मौके पर पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, एएसपी विरेंद्र कुमार और डीएसपी भारत भूषण के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। वीरवार दोपहर 12 बजे विनोद सैनी का अंतिम संस्कार किया गया।
संस्कार के बाद परिजन लघु सचिवालय पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस गंभीरता से काम नहीं कर रही। न नामजद आरोपी पकड़े गए और न ही नारनौल डेरे व महेंद्रगढ़ के घर पर सुरक्षा लगी। परिजनों के मुताबिक विनोद ने मरने से पहले 13 मिनट का वीडियो बनाया था जिसमें बुलबुल, महक और एक अन्य मंगलामुखी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें