फोटो 01 भजनों के माध्यम से मां का गुणगान करते कलाकार। प्रवक्
नारनौल। शहर की पुरानी कचहरी मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव में माता चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा की गई।
इस मौके पर भजन गायक कलाकार विकास जांगिड़ ने गणेश वंदना की। माता के भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मां अन्नपूर्णा का भजन गाते ही श्रद्धालु माता रानी के भजन पर झूम उठे। नई दिल्ली से पिंकी और सन्नी चावला ने मां के भजनों की अमृत वर्षा करते हुए भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, सुमित अग्रवाल व दलजीत अग्रवाल को संपूर्ण टाइगर क्लब परिवार के सदस्यों ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार, राकेश यादव, जयप्रकाश अग्रवाल व संजय आदि मौजूद रहे।