फोटो नंबर-07टाइगर क्लब परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निका
नारनौल। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर रविवार को शहर में भक्तिमय माहौल रहा। मां चामुंडा देवी और मां नैना फतेह देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने घरों में कलश स्थापना कर व्रत शुरू किए।
इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार की ओर से प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर से भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाओं ने कलश धारण किए और 251 ध्वजाएं शामिल रहीं। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी और सुशीला सैनी ने ध्वजा दिखाकर यात्रा रवाना की। बैंड-बाजे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां भगवती के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा से पहले मंदिर में कलश पूजन हुआ। मुख्य यजमान सुरेंद्र शर्मा व मिथलेश शर्मा तथा पवन यादव व मुकेश यादव ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। आचार्य दीपक कौशिक ने कहा कि नवरात्र शक्ति, भक्ति और आत्मशुद्धि का पर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप साहस और धैर्य की प्रेरणा देते हैं।
भारती सैनी ने महिलाओं के सम्मान, बेटियों की सुरक्षा और सशक्तीकरण का संकल्प लेने का आह्वान किया। क्लब प्रधान राकेश यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा समाज में एकता, सेवा और नारी सम्मान की भावना मजबूत करती है।