फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, सतनाली में दोपहर तक स्टॉक खत्म

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में खाद के लिए किसानों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
क्षेत्र में यूरिया के लिए किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खाद के लिए किसानों को दिनभर जद्दोजहद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में किसान दिनभर लाइनों में लगने के लिए मजबूर हैं। शहर के सरकारी केंद्र पर शुक्रवार देर शाम को खाद के 900 बैग पहुंचे। खाद आने की सूचना के बाद शनिवार को किसान सुबह से ही लाइनों में लग गए। सुबह के समय एक किसान को छह बैग दिए जा रहे थे। लेकिन दोपहर में यह संख्या घटाकर तीन कर दी गई। जबकि शाम तक एक किसान को महज दो बैग की दिए गए।
विज्ञापन

सतनाली में दोपहर में ही स्टॉक खत्म
सतनाली में शनिवार को निजी केंद्रों पर 1180 बैग यूरिया पहुंची। किसानों को खाद आने की भनक लगते ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर तक स्टॉक भी खत्म हो गया। शुक्रवार को सतनाली में एक हजार बैग यूरिया आई थी। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित निजी बिक्री केंद्र पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसान लाइन में लग गए। महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें बनवाकर टोकन वितरित किए गए। इसके बाद प्रति किसान तीन बैग यूरिया वितरित की गई। किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में यूरिया की आवश्यकता है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिलने से उनको परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाई जाए।
सतनाली के निजी खाद-बीज बिक्री केंद्रों पर यूरिया के 1180 बैग पहुंचे हैं। किसानों की लाइन लगवाकर टोकन दिए जा रहे हैं। इसके बाद प्रति किसान 3 बैग यूरिया वितरित की जा रही है। सज्जन धनखड़, कृषि अधिकारी, सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें