कनीना। नगर पालिका कनीना चुनाव को लेकर 23 दिसंबर तक दावे दर्ज करने की अंतिम तिथि थी। 23 दिसंबर तक 792 दावे दर्ज हुए, जबकि आपत्ति कोई नहीं आई।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को नगर पालिका में 24 दिसंबर को बैठक कर 69 दावों का समाधान किया। 26 दिसंबर को 723 लोगों की सुनवाई की गई। शुक्रवार को सुनवाई का अंतिम दिन रहा। इसमें 565 दावों की सुनवाई करके समाधान किया। बता दें कि नववर्ष में होने वाले कनीना नगर पालिका चुनाव में इस बार 13 वार्डों की जगह 14 वार्डों के चुनाव होंगे। नपा प्रशासक एसडीएम डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक से बीसी बी वर्ग महिला, वार्ड नंबर दाे व तीन से सामान्य वर्ग, वार्ड नंबर चार से बीसी ए महिला, वार्ड नंबर पांच से सामान्य वर्ग, वार्ड नंबर छह से एससी वर्ग महिला, वार्ड नंबर सात से सामान्य वर्ग महिला, वार्ड आठ से एससी वर्ग महिला के लिए, वार्ड नंबर नौ, दस, 11 से सामान्य वर्ग के लिए, वार्ड नंबर 12 से सामान्य वर्ग महिला, वार्ड नंबर 13 व 14 से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया जा चुका है। संवाद