फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 14 Sep 2015 12:30 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनोद गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि जोहड़ में डूबने से मौत हुई, जबकि मायके पक्ष का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति, देवर और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


मामला शनिवार मध्य रात्रि का है। दिनोद गांव में करीब 30 वर्षीय महिला मंजू की मौत हो गई। मृतका के भाई जीतूवाला जोहड़ निवासी सुशील व कृष्ण ने बताया कि ससुराल से फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे तो ससुरालियों का कहना था कि बहन की मौत जोहड़ में डूबने से हुई है। जबकि बहन के हाथ-पांव पर चोट के निशान थे और शरीर भी नीला पड़ गया था।

सुशील ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और शादी के तीन-चार माह बाद ही उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। बहन को चार वर्ष व आठ वर्ष दो लड़के है। दिनोद गांव से आए ग्रामीण अपने साथ शव ले जाना चाहते थे मगर मायके पक्ष स्वयं शव ले जाने की जिद पर अड़े थे। बाद पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव ले गए।
विज्ञापन


मौत के कारणों का पोस्टमार्टम में भी मौत का पता नहीं लग पाया है। विसरा व सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेजे गए है। करीब दो महीने में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक  डा. विक्रम ने बताया कि मौत के कारणों के बारे मेें अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें