फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष से फरार आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई आपराधिक मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अजीत उर्फ चोटीवाला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2016 को पुलिस ने कौथल खुर्द निवासी जयसिंह पुत्र गोरीशंकर की शिकायत पर सतीश उर्फ फर्जी, समय उर्फ टांडी एवं अजीत उर्फ चोटीवाला के विरुद्ध अपहरण का प्रयास, घर में घुसने एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोपी युवकों ने मामला दर्ज होने से पहले विशाल पुत्र पवन का अपहरण करने का प्रयास किया था। अपहरण के प्रयास में असफल होने पर सात-आठ दिन बाद जयसिंह के घर में घुसकर झगड़ा किया तथा घर में खड़ी एक निजी स्कूल की बस को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने सतीश, अजीत व समय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अजीत उर्फ चोटीवाला लगभग एक वर्ष से पुलिस की पहुंच से बाहर था जिसे अब गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें