फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजा के हमलावरों को भेजा पुलिस रिमांड पर

Fri, 30 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पहले चाचा-भतीजा पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हुए हमलावरों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 25 दिसबर की सांय कस्बा निवासी अंकित सैनी व उसका चाचा महेंद्र सैनी दिए हुए फल की राशि की वसूली करने गए थे। राशि वसूल करके बाइक द्वारा कस्बे के अनाज मंडी के समीप पहुंचे ही थे की अज्ञात युवकों ने उन पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे अंकित को दोनों हाथ व पैरों पर गंभीर चोट आई थी। वहीं उसके चाचा को भी पैरों सहित अन्य स्थानों पर चोट लगी। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने अंकित के चाचा सुरेश की शिकायत पर 4 लोगों के नामजद सहित अन्य 4-5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज धरपकड़ शुरू कर दी थी। इस मामले में कस्बा अटेली निवासी पंकज सैनी व गांव राजपुरा निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें