राजकीय महाविद्यालय में दो गुटों के हुए झगड़े में जमकर मारपीट हुई। शरारती तत्वों ने कक्षा में घुसकर ही पढ़ रहे विद्यार्थियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कॉलेज के विद्यार्थियों से पूछताछ की।
बृहस्पतिवार को कालेज की एक छात्रा के साथ शरारत की बात पर दोनों पक्षों में यह झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक एक गुट ने धौंस दिखाते हुए कालेज खाली करवाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि कुछ युवक कॉलेज परिसर के साथ बाजार में लाठी डंडे लेकर घूम रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लड़कों को गाड़ी में बैठाया और थाने ले आई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार कालेज में शरारती तत्व ऐसी हरकतें कर चुके हैं। इनमें से कई आउटसाइडर भी शामिल हैं। इस पर अभिभावकों ने चिंता जताई है। काफी प्रयास के बावजूद परिसर में ऐसे विवाद थम नहीं रहे हैं।
झगड़े के बाद पुलिस तैनात
जानकारी मिली कि शरारती तत्व कस्बे में लाठी और डंडे लेकर घूम रहे हैं तो पुलिस और कॉलेज प्रबंधन मेन गेट पर खड़े हो गए। उन्होंने बाहरी लोगों का कॉलेज में प्रवेश रोकने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी का आईकार्ड देखकर ही कॉलेज में प्रवेश करने दिया गया।
कोट्स
पुलिस प्रशासन ऐसे शरारती तत्वों के प्रति सख्त रवैया अपनाए हुए है। ऐसे शरारती तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं कॉलेज में लड़ाई-झगड़ों पर लगाम लगाई जाएगी। - सुभाष, एसएचओ, अटेली
कॉलेज मेें हुए झगड़े की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। झगड़े में शामिल कॉलेज के छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - आडी कौशिक, प्राचार्य