फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से लोड ट्रक झज्जर में मिला

Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर और खलासी को अधमरा कर नसीबपुर स्थिति एक होटल से इलेक्ट्रानिक सामान (एलईडी) से भरे ट्रक को लूटने के मामले में पुलिस को 24 घंटे में सफलता मिली है। पुलिस ने झज्जर के गांव मलिकपुर के पास से ट्रक को बरामद कर लिया है। मामले के आरोपी भागने के कामयाब रहे।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अशोक पुत्र ईश्वर सिंह गांव किला जफर जिला जींद के पास दो ट्रक हैं। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि 21 अक्टूबर को डिक्सन कंपनी सेलाकुई देहरादून उत्तराखंड से एलइडी और स्पीकर लोड करके चेन्नई के लिए चले थे। 22 अक्टूबर को वह क्लीनर अशोक वासी धड़वाली खेड़ा के साथ अपने घर आ गया।

23 अक्टूबर को सांय करीब पांच बजे चल पड़े। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों नारनौल के नजदीक स्थित नसीबपुर के पास एक होटल पर रुककर खाना खाकर वहीं सो गए। रात को 3-4 लोग उसकी गाड़ी में चढ़े और उसका और उसके क्लीनर का मुंह दबाकर कुछ पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे अगले दिन होश आया तो वह रेवाड़ी में दादरी रोड पर पड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक दूधवाले ने उसे पानी पिलाया। इसके बाद उसे होश आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसे पता चला की उसका क्लीनर अशोक भी नांगल चौधरी में है। उसको भी मारपीट करके फेंका गया था। इसकी सूचना जब नारनौल पुलिस को मिली तो पुलिस ने नाकाबंदी कराई और अन्य जिलों को भी इस लूट की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत लूट का मुकदमा दर्ज कर एक टीम गठित कर ट्रक तलाशने के आदेश दिए।

पुलिस को ट्रक मालिक अशोक का मोबाइल गाड़ी में गिरने की जानकारी लगी। इस पर पुलिस ने तुरंत साइबर सेल से ट्रक की लोकेशन निकलवाई तो लोकेशन बेरी जिला झज्जर मिली। इसके बाद तुरंत एएसआई किरपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर रवाना हुआ। पुलिस ने दोबारा मोबाइल की लोकेशन ली तो मोबाइल बंद आया। पुलिस द्वारा बार-बार अशोक के मोबाइल पर फोन करने पर आरोपी घबरा गए और ट्रक को गांव मलिकपुर मातन हेल के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को मंगलवार सुबह बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें