फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार तीन घायल

Tue, 17 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मिर्जापुर बाछौद के पास एक पिकअप ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।  गांव खातीवास निवासी 36 वर्षीय हरपाल, झुंझुनूं राजस्थान निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र तथा नरेंद्र का मौसा बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब डेढ़ बजे नारनौल से धारूहेड़ा जा रहे थे।

 जब वे गांव मिर्जापुर बाछौद से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक पिकअप चालक ने ओवरटेक करते समय उनको पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों को गंभीर अवस्था के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें