पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के नारनौल में गांव गहली में पुरानी रंजिश के चलते असम राइफल के जवान की कुल्हाड़ी व गोली मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने तरुण उर्फ चिक्कू, प्रदीप, सुजित, सुनील, अनिल, कमला, सुमन, जितेंद्र, राजेश सहित एक अज्ञात के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कमला व उर्मिला नामक महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को भी पकड़ लिया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले में वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों तरुण उर्फ चिक्कू वासी गहली, प्रदीप वासी गहली और संजीत उर्फ संजू वासी गहली को 26/27 की रात को गांधी विहार नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आधुनिक तकनीक की सहायता से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें काबू कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।