फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में चोरी, लोगों में आक्रोश

Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी के नजदीक ढाणी बामणा वाली के चार घरों में चोरी की वारदात हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने वारदात का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  वेयर हाउस के नजदीक सुखराम का परिवार शनिवार को तीन कमरों में सोया हुआ था। करीब 1.30 बजे आधा दर्जन चोर घर में घुस गए। उन्होंने विभिन्न कमरों पर बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद टार्च जलाकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी पुत्रवधू की आंख खुल गई, उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन पंखों की आवाज तथा दरवाजा बंद होने के कारण आवाज बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन


25 हजार नकद तथा लाखों के आभूषण लेकर चोर भाग गए। इसके अलावा तुलसी राम पुत्र हजारीलाल के घर में दरवाजा तोड़कर चोर घुसे हैं। अलमारी में रखे 70 हजार नगद तथा एक लाख के गहने चुराए गए हैं। दीन दयाल के घर से चांदी की मूर्तियां चुरा ली गई। कालूराम के घर से सोने व चांदी के विभिन्न गहने चोरी हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली साल करीब 10 लाख के गहने चोरी हुए थे। चोरी की वारदात बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें