फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चुरा ले गए अष्टधातु की प्रतिमा

Mon, 04 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मंदिर से चुरा ले गए अष्टधातु की प्रतिमा
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट मुहल्ला स्थित रामजानकारी मंदिर में रविवार की सुबह 9.30 पूजा करने आए बाइक सवार दो लोग बदमाश मंदिर में स्थापित अष्टधातु की प्रतिमा चुरा ले गए। भोग लगाने के लिए मंदिर गई महिला को इसकी जानकारी हुई। शोर मचाने पर अन्य लोग मंदिर पहुंचे। मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा चोरी होने की सूचना मिलने पर मुहल्ले के लोग अवाक रह गए। बाद में  शहर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ नगर मौके पर पहुंचे। पुलिस पुजारी यदुनाथ के पुत्र संजय से तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पुराना मंदिर होने की वजह से यहां दर्शनार्थियों की हमेशा भीड़ रहती है। मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की संगमरमर की प्रतिमा नीचे रखी है। जबकि अष्टधातु की राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमा ऊपर ताख पर रखी गई है। इस मंदिर का देखरेख यदूनाथ पांडेय का परिवार करता है। लोग मंदिर परिसर में ही रहते हैं। इसी में कोचिंग क्लास भी चलता है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवक और वृद्ध बाइक से पहुंचे।

दोनों पूजा करने के लिए मंदिर में गए और कुछ देर बाद वापस लौटे। करीब दस मिनट बाद यदूनाथ पांडेय की पत्नी भोग लगाने गई तो वह गायब प्रतिमा देखकर शोर मचाने लगी। बेशकीमती प्रतिमाओं में सिर्फ सीता जी की प्रतिमा चोरी गई। चोरी की सूचना से लोगों में आक्रोश है। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि मंदिर पर मालिकाना हक को लेकर दो लोगों के बीच विवाद चलता है। जांच में यह पहलू भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें