फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 06 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव छितरौली में शनिवार की देर सायं एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र बलवंत सिंह (18) पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार की सायं 6 बजे के लगभग रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजन जब घर आए तो धर्मेंद्र फंसे से लटके हुए एक देखकर एकदम सहम गए और  मृतक के पिता बलवंत सिंह के ब्यान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्यवाई करते हुए उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें