फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कॉलेज प्रवक्ता पर दोस्ती का दबाव बनाने के मामले में सामाजिक संगठन आए छात्राओं के समर्थन में

Thu, 02 Feb 2023 02:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़

सार

आरोपी को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई थी, इसपर छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जो धाराएं बनती थी वह धाराएं नहीं लगा कर आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
शिकायत करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के राजकीय महिला महाविद्यालय के एक प्रवक्ता द्वारा छात्राओं पर दोस्ती का दबाव बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग छात्राओं के समर्थन में उतर आए। 4 छात्राओं ने गुरुवार को सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ कॉलेज प्राचार्य संजय जोशी को पत्र सौंपकर कॉलेज प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। 

विज्ञापन


इसके बाद छात्रा एवं सामाजिक संगठनों के लोग धरना प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में पहुंचकर एसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात कर चार छात्राओं ने लिखित शिकायत सौंपी। इस दौरान छात्राएं एएसपी से बातचीत करते करते अनेक बार भावुक भी हुई। एसपी ने शहर थाना प्रभारी को आदेश देते हुए शिकायत के आधार पर शीघ्रता से कार्रवाई करने के आदेश दिए।

बता दें कि मंगलवार देर शाम आरोपी प्रवक्ता रविंद्र कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। बुधवार दोपहर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे 50000 की निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई थी। 
विज्ञापन


छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जो धाराएं बनती थी वह धाराएं नहीं लगा कर आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया है। समाजसेवी बलवान फौजी व राकेश तंवर बसई ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए छात्राओं पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाया तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बलवान फौजी व राकेश तंवर बसई ने कहा कि यदि छात्राओं पर किसी भी प्रकार से पुलिस प्रशासन व कॉलेज प्रशासन द्वारा दबाव बनाया गया तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। छात्राओं को किसी भी प्रकार से दबाव में नहीं आने दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें