फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर की दुकान पर की फायरिंग, मालिक की सूझबूझ से लूट करने में रहे नाकाम

Mon, 22 Apr 2024 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

शॉप में घुस दोनों बदमाशों ने हवाई फायर कर आभूषणों के स्टॉल की चाबी मांगी, लेकिन ज्वेलर ने चाबी देने से मना करते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस देरी से पहुंची।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना में बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर लूट का प्रयास किया। लेकिन दुकान मालिक की सूझबूझ से नकाबपोश बदमाश नाकाम हो गए।
विज्ञापन


नरेश ज्वेलर्स के मालिक बालकिशन सोनी ने बताया कि उनकी दुकान में दोपहर 12:10 पर दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे। एक बदमाश ने रिवाल्वर तानकर अलमारी की चाबी मांगी। वहीं दूसरे बदमाश ने रिवाल्वर निकाल कर दिखाया। इसी दौरान पहले बदमाश ने हवाई फायर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शॉप में घुस दोनों बदमाशों ने हवाई फायर कर आभूषणों के स्टॉल की चाबी मांगी, लेकिन ज्वेलर ने चाबी देने से मना करते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर दुकानदार से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं नकाबपोश बदमाश लूट में विफल होने के बाद तेजी से बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर भाग गए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें