गांव सिसोठ बस स्टैंड के पास सोमवार की देर शाम डंपर ने बाइक से महेंद्रगढ़ जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई और एक स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांव सिसोठ निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा दीपक पुत्र राकेश एवं सौरभ पुत्र कृष्ण निवासी सिसोठ अपने गांव से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।
दीपक को कैलाश अस्पताल बहरोड़ ले जाया गया। कैलाश अस्पताल के पास पहुंचते ही दीपक ने दम तोड़ दिया। उसे वापस नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।