जिले में शरारती तत्वों की खैर नहीं। इसके लिए जिला पुलिस पूर्ण रूप से सख्ताई कर दी है। चाहे वो मजनूं और शराबी हो या फिर एटीएम तोड़ने वाले चोर। अब किसी को नहीं बख्शा जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से पुलिस महकमा एक्टिव नजर आया। सभी डीएसपी, थाना प्रभारी ने मंगलवार को महिला कॉलेज, एटीएम आदि को चैक किया। इसके अलावा सोमवार की रात्रि को क्षेत्र के होटलों पर छापामारी की। इनमें से दो होटलों पर देर रात्रि शराब पीते 12 शरारती तत्वों पाए गए। उनको गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात्रि जिला पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के होटलों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ 100 जवान साथ थे। रात्रि को पुलिस अधीक्षक ने सभी होटलों की जांच की जिनमें से प्रिंस होटल महेंद्रगढ़ और टाईगर होटल नांगल सिरोही से 12 व्यक्ति शराब पीते पाए गए है। इनमें से 4 प्रिंस होटल से और 8 टाईगर होटल से पकड़े गए। सभी आरोपियों के खिलाफ एक्साईज एकट के तहत मंगलवार की अल्प सुबह मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा होटल की मेज, कुर्सियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि होटल मालिक रात्रि के समय अवैध शराब बेचते हैं तथा वहां पर देर रात्रि तक होटलों में बैठकर शराबी शराब पीते रहे हैं तथा बाद में आपस में झगड़ते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने यह अभियान चलाया है और छापामारी कर रही है।
इन पर हुआ मामला दर्ज
जिला पुलिस ने छापामारी के दौरान सुनील, हरिश, गौपाल, नरबीर, राहुल, गौरव, विजय, दुष्यंत, चंद्रहास, संदीप, हरिपाल तथा नवीन शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एटीएम भी चैक किए
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के निर्देेेशानुसार डीएसपी ओमप्रकाश ने शहर के सभी एटीएम को चैक किया। बहुत से सस्पेक्टि व्यक्ति वहां खड़े रहते हैं और मौका लगते ही एटीएम बदल कर अपना काम कर जाते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एटीएम बूथों की जांच की गई है। मंगलवार को सब कुछ सामान्य मिला कोई भी संदिग्ध व्यक्ति उन्हें नहीं मिला।
महिला कॉलेज को भी किया चैक
आवारा लड़के जो महिला कालेज व स्कूलों के पास खड़े रहते है अब उन पर नजर रखेगी। महिला थाना प्रभारी ने मंगलवार को 11 चालान किये हैं।