फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार: पुलिस ने छापामारी कर दो महिला सहित पांच को किया काबू, तीन को भेजा जेल

Sat, 03 Sep 2022 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सीहमा, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

सीहमा गांव स्थित एक रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई। मामले में अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
होटल से काबू किए गए युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सीहमा गांव सीहमा में नारनौल रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर शनिवार को फैजाबाद पुलिस ने छापामारी कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को दबोचा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में बाहर से युवतियां लाकर देह व्यापार करवाया जाता है। इस पर पुलिस ने शनिवार की सुबह 11 बजे रेस्टोरेंट पर रेड मारी तो वहां पर दिल्ली की दो युवतियां और दो युवक मिले। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक अशोक खामपुरा से आरोपियों की आईडी आदि मांगी तो वो नहीं दिखा सके।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दो युवतियों तथा प्रविंद्र भजनपुरा (दिल्ली), अशोक खामपुरा और अमित बड़बड़ बुहाना राजस्थान को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर लगाया देह व्यापार करवाने का आरोप
ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो ग्रामीण फैजाबाद चौकी पहुंच गए। वहीं सीहमा खामपुरा के लोगों ने बाबा खेतानाथ की तपोभूमि पर होटल की आड़ में असामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर डीएसपी हेड क्वार्टर जितेंद्र कुमार चौकी में पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।  

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। -कृष्ण कुमार, एएसआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें