फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ड़ा विवाद में चार को भेजा जेल

Thu, 21 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गत पांच दिन पहले गांव मोहल्ड़ा में पुराने मकानों के एक कमरे के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस इस मामले में अन्य हमलावरों व वाहनों को तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


15 अप्रैल को दो परिवारों के बीच गांव मोहल्ड़ा में झगड़ा हो गया था। जिसमें में एक पक्ष के दो महिला व दो पुरुषों सहित चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने रामपाल की शिकायत पर तीन चार नाम सहित अन्य पांच दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, नगदी व आभूषण चुराने व फायरिंग करके दहशत का माहौल पैदा करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मोहल्डा निवासी मनोज कुमार, घड़ी कोसली निवासी सतीश कुमार व नजफगढ़ निवासी महिपाल व आकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें