फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के सदस्य

Thu, 31 Dec 2015 09:32 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य काबू कर लिए गए। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश की थी। क्षेत्र में पिछले काफी समय से सक्रिय मोटर साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य नरेद्र उर्फ नंदू निवासी जवाहर नगर और सुनील उर्फ सोनू निवासी जवाहर नगर को पुलिस ने पथरवा गाव के टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पिछले कई दिनों से स्पेशल स्टाफ के जितेंद्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को इन चोरों के पीछे लगाया हुआ था। जिनको बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि ये दोनों किसी अन्य चोरी की वारदात में गाव पथरवा के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही तुरंत स्पेशल स्टाफ ने इनका पीछा करते हुए इन दोनों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पथरवा गांव के टी प्वाइंट के पास घेर कर पकड़ लिया। इन दोनों से पूछताछ पर पता चला कि यह मोटर साइकिल इन्होंने कृष्ण लाल निवासी कुरावहटा की 14 अक्तूबर कुरावहटा से जेरपुर मांडोला रोड पर खेत में बने कमरे के पास से चोरी की थी।

इस मोटर साइकिल की चोरी का मुकदमा थाना महेंद्रगढ़ में पहले से ही दर्ज है। इन दोनों ने कई मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात कबूल की है। ये दोनों आवारा लड़के हैं मजदूरी करने का बहाना करते है। असल में ये मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और बेचकर शराब पीते है। इनका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, उस को भी अब जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें