फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नियां झगड़ी बिहार में, लुधियाना में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Thu, 31 Dec 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में भाभी और पत्नी के झगड़े से परेशान छोटे भाई ने गुस्से में आकर लुधियाना में बड़े भाई से झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े के सिर पर लकड़ी का बाला उठाकर मार दिया।
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

थाना लाडोवाल की पुलिस ने राम आदर्श (45) का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आदर्श के भाई शत्रु राय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि राम आदर्श मूल रूप से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव अर्तवारा का रहने वाला था। लुधियाना में वह सलेमपुरी इलाके में रहता था और मजदूरी का काम करता था।

उसके साथ उसके तीन छोटे भाई भी रहते थे। उनके परिवार भी बिहार में ही रहते हैं। पारिवारिक बातों को लेकर कुछ दिनों से सब भाइयों की पत्नियां आपस में झगड़ा कर रही थीं।

शत्रु की पत्नी ने इसके बारे में उसे बता दिया। जब शत्रु ने राम आदर्श से बात की तो उसने उसे समझाया कि वह भी अपनी पत्नी को समझाता है और वह अपनी पत्नी को समझाए।

इसी बात को लेकर शत्रु ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि शत्रु ने अपने भाई के सिर पर लकड़ी का बाला दे मारा।

इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। राम आदर्श के दूसरे भाई लक्ष्मण ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें