मोहल्ला मिश्रवाड़ा में वीरवार की रात में दो चोरों ने एक हवेली में रखी संदूक का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषणों व नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस चौकी को दी शिकायत में मोहल्ला मिश्रवाड़ा टेकपुर निवासी पूर्व सरपंच कर्णसिंह ने बताया कि उनके निवास घर के सामने ही उनकी एक हवेली है। वीरवार रात को हवेली के अंदर कुछ आवाज सुनाई दी जिससे उनके परिजन जग गए। इसके बाद वह घर के बाहर निकाला तो देखा की हवेली के अंदर से उनके मोहल्ले में ही रहने वाला एक व्यक्ति दूसरे अनजान व्यक्ति के साथ कंधे पर पोटली लेकर भागा रहा था। इस पर उसने चोर-चोर चिल्लाते हुए गंदे नाले तक पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने के कारण दोनों फरार हो गए। घटना के बाद रात 1 बजकर 50 मिनट पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ओल्ड पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर भरतसिंह अपने एक अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उसने हवेली के अंदर प्रवेश किया तो देखा की हवेली के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चार संदूक के ताले भी टूट हुए दिखाई दिए व संदूक का सामान बिखरा हुआ था। माता की संदूक से चांदी की कड़ी, चांदी के अन्य डेढ़ किलोग्राम के आभूषण, सोने की बादलियां, एक सोने की अंगूठी सहित करीब 11 हजार रुपए गायब मिले। उसकी दादी सिंगारी देवी हवेली में ही सोती है लेकिन इन दिनों वह भतीजे के पास जयपुर गई हुई थी। आने के बाद ही उनकी संदूक से गायब हुए सामान के बारे में सही बताया जा सकता है। पीड़ित ने बताया कि वारदात को पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में भी देखा जा सकता है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर सामान बरामद करवाने की मांग की गई।