फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों-बहुओं से तंग आकर अधेड़ महिला ने दी जान

Thu, 26 Nov 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बास खुडाना में एक अधेड़ उम्र की महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के भाई ने छह लोगों पर तंग करने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


 हीरा लाल पुत्र फतेह सिंह निवासी पीपली जिला अलवर ने बताया कि उसकी बहन रेवती की शादी 40 से 42 वर्ष पहले करतार सिंह निवासी मुसद्धीलाल निवासी बास खुडाना से हुई थी।

उसके तीन लड़के और तीन लड़कियां है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश, देशराज और विक्की तीनों पुत्र तथा पुत्रवधु रानी, रोशनी और सुनील सभी उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे परेशान होकर उसकी बहन रेवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने भाई के बयान पर  आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें