फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन : 9 ट्रैक्टर-ट्राली, एक ट्रक व एक जेसीबी जब्त

Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान के नेतृत्व में मंगलवार रातभर चले औचक निरीक्षण अभियान में बजरी से भरे 9 ट्रैक्टर-ट्राली, एक ट्रक व एक जेसीबी को जब्त कर संबंधित थानों में सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि खनन रक्षक नरेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार व पुलिस सिपाही विपिन कुमार इस टीम ने पहले महरमपुर की नदी से अवैध रूप से भरकर लाई जा रही 5 ट्रैक्टर-ट्राली, ढाणी भाठोठा की नदी से भी भरकर आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया। गांव मांदी में बजरी का अवैध खनन करती एक जेसीबी को जब्त कर सदर थाना नारनौल को सौंपा। इस जेसीबी मशीन को राजपाल पुत्र ओमकार निवासी मांदी अपने खेत में लगाकर बजरी का अवैध खनन करवा रहा था। राजपाल के खिलाफ एक सप्ताह पहले सदर थाना नारनौल में अवैध खनन करवाने के चलते मुकदमा दायर करने के लिए शिकायत भी भेजी गई थी। सांगवान ने बताया कि डेरोली जाट से बजरी से भरकर आ रहे ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस थाना कनीना को सौंपा गया है।
पंचायती जमीन पर होता है अवैध खनन
सागवन ने बताया कि बजरी का अवैध खनन पंचायती जमीन में होता है जिसमें सरपंच और पंचायतों के असहयोगपूर्ण रवैये से अवैध खनन को रोकने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने गांव महरमपुर, बापडोली, खेड़की आदि गांवों के सरपंचों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने बताया कि रात को जिला खनन अधिकारी द्वारा महरमपुर की नदी में की गई छापेमारी से सरपंच की लापरवाही स्पष्ट सामने आई है। इसके लिए उपायुक्त को सारी स्थिति से अवगत करवाते हुए पत्र लिख दिया गया है। भविष्य में इसी प्रकार का निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें