फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखरिजा में चल रहा अवैध खनन रुकवाया

Sun, 31 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल के गांव बखरिजा में बगैर अनुमति के चल रहे खनन कार्य को रुकवा दिया गया। इस दौरान तीन पोपलैंड और चार डंपरों पर जुर्माना भी किया। साथ ही खनन माफियाओं को भविष्य में भी बिना अनुमति के खनन न करने की सख्त हिदायत दी गई।

खनन माफिया रविवार को गांव बखरिजा की पहाड़ियों अवैध खनन कर रहे थे। ग्रामीणों ने अवैध खनन की सूचना खनन अधिकारी को दी। जिस पर जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खनन कर रहे कारिंदों को अनुमति पत्र दिखाने के आदेश दिए। खनन माफियाओं के द्वारा अनुमति पत्र नहीं दिखाने के कारण वहां मौके पर खड़ी खनन माफियाओं की तीन पोपलैंड व चार डंपरों पर खनन अधिकारी ने जुर्माना किया। वहीं खनन माफियाओं को आदेश दिए कि जब तक उनके पास पर्यावरण की मंजूरी व प्रदूषण बोर्ड से  कंसल्ट ओपरेट पत्र नहीं मिलता है, तब तक इस पहाड़ी में किसी प्रकार का कोई  खनन नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। वहां पर खनन  के लिए पर्यावरण व प्रदूषण बोर्ड से अनुमति प्राप्त करना जरूरी है, जो उन्हें  अभी नहीं मिली है। जब तक खनन माफियाओं को अनुमति नहीं मिलती, वहां पर खनन  नहीं होने दिया जाएगा। वहीं रविवार को खनन के लिए रास्ता बना रही तीन  पोपलैंड़ व चार डम्परों का जुर्माना किया गया हैै।
राजेश सांगवान, जिला  खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें