फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज

Sun, 05 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी अटेली में स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति की शिकायत पर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला इटा के गांव मरगोजी निवासी रणजीत ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह कुछ दिन पूर्व अपने डंफर को लेकर रेवाड़ी से नारनौल की ओर आ रहा था कि बजाड़ नाके के समीप एक अज्ञात डंफर चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उपचार के उपरांत रणजीत ने रविवार को पुलिस में अपना बयान देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  दुर्घटना का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद से वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें