पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को देह व्यापार के आरोप में एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया गया है। दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से महिला को जेल भेज दिया गया, जबकि युवक को जमानत मिल गई।
बृहस्पतिवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेवाड़ी रोड पर एक मकान में अनैतिक काम हो रहा है। इस पर शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ उक्त मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए नीरपुर निवासी रविदत्त और दिल्ली से आई महिला को से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि नीरपुर वासी रविदत्त करीब तीन दिन पहले महिला को छह हजार रुपये में लेकर आया था। जांच में दिल्ली निवासी पुष्कर नामक दलाल का भी नाम सामने आया है। पुष्कर ने चार दिन के लिए महिला को छह हजार रुपये में सौदा तय कर नारनौल भेजा गया था।