फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बदमाशों का आतंक: स्कूल बस के आगे बोलेरो सवार बदमाशों ने तानी पिस्तौल, रूट बंद करने की धमकी

Sat, 22 Nov 2025 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार ने इस घटना की शिकायत एसपी को दी है। उन्होंने बताया कि बस नारनौल से तोताहेड़ी, सिरोही बहाली, ढाणी बयावली, ढाणी भंडावली, मोहनपुर बाईपास और कालबा तक चलती है। यह घटना बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
स्कूल बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में स्कूल बस को रोककर बदमाशों द्वारा पिस्तौल तानने का गंभीर मामला सामने आया है। एमएलएस डीएवी स्कूल की बस रूट नंबर 46 पर 20 नवंबर की सुबह नियमित रूप से बच्चों को छोड़ने जा रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार युवकों ने बस को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। बोलेरो में काले शीशे भी लगे हुए थे।

विज्ञापन


बस चालक सुदेश और कंडक्टर रविदूत ने बताया कि आरोपियों ने बस के आगे आकर वाहन रोक लिया और पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दी कि या तो यह मार्ग बंद कर दो, या इस हिस्से पर स्कूल बस चलाना बंद कर दें। उस समय बस में कई छात्र बैठे हुए थे, जिससे बच्चे डर गए और बस में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार ने इस घटना की शिकायत एसपी को दी है। उन्होंने बताया कि बस नारनौल से तोताहेड़ी, सिरोही बहाली, ढाणी बयावली, ढाणी भंडावली, मोहनपुर बाईपास और कालबा तक चलती है। यह घटना बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें बोलेरो सवार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। स्कूल प्रशासन ने पुलिस से रूट पर चलने वाले छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें