एक गांव के युवक ने अपने ही गांव के एक नाबालिग युवक के साथ कुकर्म किया। पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
9 वर्षीय बच्चे को उसी गांव के निवासी जोनी ने बहला फुसलाकर गांव के राजकीय स्कूल के पीछे जोहड़ के पास ले जाकर कुकर्म किया। पीड़ित युवक ने आपबीती घटना परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की तथा अटेली सामान्य अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल करवाया। आरोपी को पकड़ कर पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।