फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग ने पकड़ी छह ट्रैक्टर ट्राली

Fri, 17 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध खनन पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने पिछले दो दिन में नारनौल व महेंद्रगढ़ के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया गया।जिला खनन अधिकारी की अगुवाई में खनन निरीक्षक सुभाष कुमार, पंकज कुमार व खनन रक्षक चंद्रमणी ने गत दिवस नारनौल व आसपास के क्षेत्रों  का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली गांव बायल के अरावली  पौधारोपित क्षेत्र से अवैध खनन का पत्थर भरते हुए पकड़ी गई। इसी प्रकार मुकंदपुरा के अरावली क्षेत्रों से पत्थर का अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। इसके अलावा वीरवार की सुबह 7 बजे जिला खनन अधिकारी की अगुवाई में इसी टीम ने महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव महरमपुर के नदी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन की बजरी भरते पकड़ा। इसी प्रकार गांव सोहला के पहाड़ से पत्थर का अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। इन सभी वाहनों को नियमानुसार रॉयल्टी, पैनल्टी व जुर्माना भरवाने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा। जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति अवैध खनन बारे समय-समय पर निरीक्षण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें