खंड के गांव फतेहपुर (फतनी) में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष की शिकायत पर पति सहित दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर निवासी प्रवीण की पत्नी की शनिवार को मौत हो गई थी। मृतक के परिजन गांव सैदपुर निवासी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वंदना की शादी 2013 में की गई थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उन्होंने वंदना को मौत के घाट उतार दिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वंदना शिक्षित लड़की थी उसने पीएचडी की उपाधि भी हासिल कर रखी थी लेकिन दहेज के लोभ-लालच में उसके पति व उसका चाचा ईश्वर ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका का शव नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा परिजनों की शिकायत पर पति सहित दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।