गुरुग्राम स्थित एक फाइनेंस कंपनी के साथ फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर 1.46 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। कंपनी के अधिकारियों की ओर से आर्थिक अपराधा शाखा नारनौल में इसकी शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर जांच कर सतनाली थाने को भेजी गई। सतनाली थाना पुलिस की ओर से 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के लीगल मैनेजर ललित कुमार की ओर से 31 अक्तूबर को आर्थिक अपराध शाखा नारनौल को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कंपनी के अधिकारी ने आर्थिक अपराध शाखा को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने फर्जी रिकाॅर्ड तैयार करके धोखाधड़ी से लोन करवा कर कंपनी को 1.46 करोड़ रुपये का चुना लगाया है। आरोपियों ने दलालों से मिलीभगत करके किसी की रजिस्ट्री व किसी अन्य के मकान व जमीन दिखाकर लोन लिया था। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा की जा चुकी है।
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
संदीप सतनाली, मनोज सिंह जड़वा, रीना जड़वा, किशन व संतोष कादमा, कुलदीप सिंह सतनाली, पूनम, राकेश सिंह, काजल देवी, रोहताश, नीतू, विक्रम, पूजा, रतन सिंह, सविता देवी, पवन कुमार, साधना, उर्मिला देवी, रविंद्र, बनीता, संदीप कुमार, रानीदेवी, दीपक कुमार, गीता रानी, योगेंद्र, भगत सिंह, मीना देवी, आदित्या प्रताप सिंह, राहुल यादव, विकास सैनी, अतुल जैन, अंकित परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी, सतनाली व आसपास के गांवों से हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।