फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हनीट्रैप का मामला: अश्लील वीडियो बनाकर युवक को में फंसाया, एक लाख रुपये लेते महिला गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 04:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर व्यक्ति से एक लाख रुपये की डिमांड की। जिसके बाद पुलिस ने महिला को रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हनीट्रैप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में अश्लील वीडियो बनाकर व्यक्ति को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये लेते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी महिला ने पीड़ित से दस लाख रुपये मांगे थे। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई। पुलिस में दी शिकायत में मुकेश ने कहा कि उसे कुछ दिन पहले अनजान नंबरों से फोन आया।

विज्ञापन


आरोपी महिला ने की थी दस लाख रुपये की डिमांड
एक महिला ने 5-6 बार फोन कर उसको मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। वह महिला के घर गया तो महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान महिला ने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब वह महिला के घर से जाने लगा तो महिला ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग दिखा कर उससे 10 लाख रुपये की डिमांड की। महिला ने उससे सोने का कड़ा और चेन मांगी, लेकिन उसने नहीं दी।

महिला ने एक लाख पर सहमति जताई
महिला शनिवार सुबह से ही उसके पास बार-बार फोन कर रुपयों की डिमांड कर रही थी। उसने बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद महिला के साथ एक लाख रुपये का सौदा हुआ। इस पर महिला ने अपनी सहमति जताई और कहा कि घर के नीचे आकर पैसे दे जाना। पुलिस ने एक ही सीरिज के नंबर पीड़ित मुकेश को महिला को देने के लिए दिए। इसके बाद मुकेश राशि लेकर महिला के घर गया।
विज्ञापन


पुलिस को हनीट्रैप से संबंधित शिकायत मिली
उसने महिला को एक लाख रुपये दिए तो मौके पर खड़ी पुलिस टीम ने इशारा मिलते ही महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जगराम ने बताया कि उन्हें हनीट्रैप से संबंधित एक शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए महिला को एक लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें