फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक पर केस दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल पुलिस के अनुसार सचिन पुत्र कृष्ण कुमार खेत से अपने घर की तरफ आ रहे थे। एक ट्रैक्टर चालक गलत से आ रहा था जिसने सीधी टक्कर सचिन को मार दी। जिसके चलते सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के नांगल चौधरी के गांव लूजोता के पास रविवार रात एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव लूजोता व अन्य लोगों की भीड़ घटना स्थल पर इक्कठी हो गई। लेकिन घटना स्थल से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया था। जिसकी सूचना पूलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच प्रतिनिधि सतबीर ने बताया कि बीती शाम करीब 7 बजे वह और मेरा भतीजा सचिन पुत्र कृष्ण कुमार खेत से अपने घर की तरफ आ रहे थे। जब हम मोटर बाड़ी कारखाना नजदीक गाव लूजोता के पास पहुचे तो सामने से एक ट्रेक्टआर चालक अपने ट्रेक्टर को गलत लापरवाही से चलाता हु आ रहा था।

जिसने सीधी टक्कर मेरे भतीजे सचिन को मार दी तथा मैंने एक दम से साइड में होकर अपनी जान बचाई। लेकिन टक्कर लगते ही मेरा भतीजा नीचे गिर गया तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। उसने बताया कि मैंने ट्रेक्टर चालक को देखा तो वह मेरे गाव लूजोता का नरेंद्र निवासी लूजोता का था, लेकिन वह एक दम से अपने ट्रेक्टर को भगाकर ले गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें