फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 25 किलो 314 ग्राम गांजा पत्ती के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Tue, 17 Sep 2024 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में नांगल चौधरी के सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास से 2 आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा है। इनके पास 25 किलो 314 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए बस अड्डा नांगल चौधरी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोटर साइकिल चालक सतनाली के अशोक व मोहित उर्फ अक्षय दो बैग में गांजा पत्ती भरकर राजस्थान से सतनाली की तरफ नांगल चौधरी टोल से होते हुए जाएंगे। सूचना पाकर टीम ने नांगल चौधरी टोल पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान कुछ देर बाद एक मोटर साइकिल पर दो लड़के दो बैग लेकर आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल सहित काबू करके बैग की तलाशी ली गई तो बैग में पांच पैकेट बरामद हुए। खोल कर देखा तो उनके अंदर हल्के भूरे व हरे रंग की पत्ती नुमा पदार्थ बरामद हुआ। गांजा पत्ती का वजन किया तो 25 किलो 314 ग्राम मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें